सात फरवरी को छोटी सरकार का शपथ ग्रहण

सात फरवरी को छोटी सरकार का शपथ ग्रहण
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। उत्तराखंड में छोटी सरकारों का शपथ ग्रहण शुक्रवार सात फरवरी को होगा। इसके साथ ही निकाय बोर्ड अस्तित्व में आ जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि 11 नगर निगम समेत करीब 100 निकायों में 23 जनवरी को मतदान और 25 जनवरी को चुनाव परिणाम घोषित किया गया था। तब से लोग छोटी सरकार के शपथ ग्रहण का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार शासन ने निकाय बोर्ड में मेयर/ अध्यक्ष और पार्षद/ सभासद पद की शपथ हेतु सात फरवरी की तिथि तय कर दी है।

नरेंद्रनगर के उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने इसकी पुष्टि की। बताया कि सात फरवरी को शपथ होनी है। संबंधित क्षेत्रों में निर्वाधित प्रतिनिधियों को सूचित कर दिया गया है। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *