मुनिकीरेती ढालवाला में नीलम सरकार

मुनिकीरेती ढालवाला में नीलम सरकार
Spread the love

नगर के लोगों ने जमकर व्यक्त किया भरोसा, एकतरफा रहा चुनाव

तीर्थ चेतना न्यूज

मुनिकीरेती। मुनिकीरेती ढालवाला नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर नीलम बिजल्वाण निर्वाचित हो गई। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वि भाजपा की बीना जोशी को 6051 मतों से हराया। अध्यक्ष पद पर चुनाव एक तरफा रहा। लोगों ने राजनीतिक दलों को नकारते हुए निर्दलीय नीलम बिजल्वाण पर भरोसा व्यक्त किया।

मुनिकीरेती ढालवाला नगर पालिका परिषद के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी नीलम बिजल्वाण विजयी रही। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वि भाजपा की बीना जोशी 6051 मतों से करारी शिकस्त दी।

नीलम को 9296 मत मिले और भाजपा की बीना जोशी 3245 मतों से संतोष करना पड़ा। इस पद पर कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला राणा 1421 और और निर्दलीय प्रत्याशी निर्मला उनियाल 397 मत मिले।

नगर के 11 वार्डोंं में एक नंबर मीतू गोडियाल, दो से विनोद प्रसाद खंडूड़ी, तीन से सचिन रस्तोगी, चार बृजेश गिरी, पांच लक्ष्मण सिंह, छह से बबीता रमोला, सात से गजेंद ्रसजवाण, आठ से स्वाती पोखरियाल नो से रेखा , 10 से विनोद सकलानी और 11 निशा नेगी वार्ड सभासद निर्वाचित हुई।

नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने इसे जनता की जीत बताया। कहा कि वो सिर्फ माध्यम भर हैं। वो इस प्रचंड जीत के लिए जनता को बधाई देती हैं और उनका आभार व्यक्त करती हैं।

सामाजिक कार्य और सौम्यता आई काम

मुनिकीरेती। अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी नीलम बिजल्वाण के चुनाव जीतने में उनके सामाजिक कार्य और व्यवहार में सौम्यता उनके काम आई।

नीलम बिजल्वाण लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में लीन थी। इस दौरान लोगों ने उनकी कार्यकुशलता, अच्छा व्यवहार को ढंग से परखा। निकाय चुनाव में जब वो अध्यक्ष पद पर चुनाव मैदान में उतरी तो लोगों ने पहले दिन ही उन्हें अध्यक्ष बनाने का मन बना लिया था।

भाजपा संगठन ने खूब जोर लगाया। मगर, भाजपाई अपने प्रत्याशी को मुकाबले में भी नहीं ला सकें। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को जीताने के खूब प्रयास किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी प्रचार में आए। मगर, लोगों का आशीर्वाद नीलम के हिस्से आया।

 

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *