भाजपा मुनिकीरेती मंडल कार्यकारिणी की घोषणा, निर्मला पंवार बनीं महामंत्री

तीर्थ चेतना न्यूज
मुनिकीरेती। भाजपा के मंडल अध्यक्ष भगवती काला ने मंडल कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इसमंे चार उपाध्यक्ष और दो महामंत्री और चार मंडल मंत्री शामिल किए गए हैं।
भाजपा मंडल कार्यकारिणी में संभवतः पहली बार किसी महिला को महामंत्री को दायित्व सौंपा गई है। निर्मला पंवार को भाजपा मुनिकीरेती मंडल महामंत्री बनाया गया है। नई कार्यकारिणी में इतवार सिंह रावत, विक्की प्रजापति, मनोज मलासी और वंदना थलवाल को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।
निर्मला पंवार और संदीप शर्मा को मंडल महामंत्री, शशि कंडारी, संजीव पारस, विमला बडोला और सत्यपाल सिंह थलवाल को मंडल मंत्री का दायित्व दिया गया है।
इसके अलावा जितेंद्र को कोषाध्यक्ष, चंदा सिंह को कार्यालय मंत्री, सागर कुमार को मीडिया संयोजक, रीना उनियाल को आईटी संयोजक और प्रदीप सकलानी को सोशल मीडिया संयोजक का दायित्व सौंपा गया है। मंडल अध्यक्ष भगवती काला ने बताया कि मंडल में संगठन की मजबूती के लिए कार्यकारिणी कटिबद्ध है।