मुनिकीरेतीः भाजपा में दावेदारों की भरमार

मुनिकीरेतीः भाजपा में दावेदारों की भरमार
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

मुनिकीरेती। नगर निकाय चुनाव की सुगबुगाहट के बीच भाजपा में नगर पालिका मुनिकीरेती अध्यक्ष के टिकट के दावेदारों की संख्या आधा दर्जन से अधिक हो गई है। हर दावेदार के टिकट के लिए अपने खास दावे और समीकरण हैं।

नगर पालिका मुनिकीरेती में अध्यक्ष पद सामान्य है। लगातार तीसरी बार ऐसा हो रहा है। अध्यक्ष पद के आरक्षण को लेकर कयास कुछ और लगाए जा रहे थे। बहरहाल, 2018 में भाजपा के रोशन रतूड़ी पालिकाध्यक्ष चुने गए थे। सिटिंग चेयरमैन होने के बावजूद वो इस बार टिकट के दावेदार नहीं है।

भाजपा के चेयरमैन का टिकट पाने के लिए करीब आधा दर्जन नेता लाइन में बताए जा रहे हैं। दावेदारों के अपने-अपने दावे हैं। टिकट के दावेदार संगठन तक इस बात को प्रमुखता से पहुंचा रहे हैं कि क्षेत्र के वोटों के समीकरण उनके अनुकूल है। पार्टी भी विभिन्न स्तरों से फीडबैक ले रही है।

बहरहाल, मंडी समिति के अध्यक्ष विनोद कुकरेती,भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष/ पूर्व सैनिक दिनेश भटट, योगेश राणा और बीना जोशी को दावेदार बताया जा रहा है। चर्चा है कि दो-तीन दावेदारों के नाम और जुड़ सकते हैं।

कुल मिलाकर पार्टी किस दावेदार पर मेहरबान होती है ये देखने वाली बात होगी। फिलहाल सभी दावेदार अपने-अपने तरीके से टिकट पाने का जुगत लगा रहे हैं।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *