मुनिकीरेती में बनेगा हाईटेक पुस्तकालय

मुनिकीरेती में बनेगा हाईटेक पुस्तकालय
Spread the love

नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक में हुआ निर्णय

तीर्थ चेतना न्यूज

मुनिकीरेती। मुनिकीरेती नगर पालिका क्षेत्र में हाईटेक पुस्तकालय बनाने जा रही है। इस आशय के प्रस्ताव में पालिका बोर्ड ने सर्वसम्मति से मुहर लगा दी।

गुरूवार को नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। इसके साथ ही पालिकाध्यक्ष ने चुनाव के समय युवाओं से किया गया हाईटेक लाइब्रेरी के वादे को धरातल पर उतारने का काम शुरू कर दिया है।

बताया गया है हाईटेक लाइब्रेरी के लिए पालिका को भूमि उपलब्ध हो गई है। एक माह के भीतर डीपीआर आदि सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली जाएंगी। नगर के राजीव ग्राम में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा। यहां पहले क्रेजी फैडरेशन की ओर से पालिका की भूमि पर पुस्तकालय का संचालन किया जाता था। फैडरेशन ने पालिका को हस्तांरित कर दिया है।

पालिका यहीं पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त पुस्तकालय बनाएगी। इस संबंध में बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास किया गया। इसके अलावा कुट्टी माता पर्किंग को पीपीपी मोड पर बनाए जाने संबंधी निर्णय को निरस्त किया गया। पालिका इस पार्किंग को स्वयं के संसाधनों से बनाएगी। इसके अलावा कई अन्य प्रस्ताव भी पास किए गए।

बोर्ड बैठक में अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी, सभासद मीनू, विनोद खंडूडी, सचिन रस्तोगी, ब्रिजेश गिरी, लक्ष्मण भंडारी, बबीता रमोला, गजेंद्र सिंह सजवाण, स्वाती पोखरियाल, रेखा पैन्यूली, विनोद सकलानी, निशा नेगी, उपखंड अधिकारी मुनिकीरेती एनएस नेगी, जेई देवेश अवस्थी, जल संस्थान जेई प्रमोद हटवाल, कर अधीक्षक अनुराधा गोयल, अवर अभियंता रूपेश भट्ट, सचिन, सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, प्रधान सहायक दिनेश कृषाली, बेताल सिंह, लेखालिपिक सूरज पुंडीर, अधिष्ठान लिपिक कल्याण सिंह, लिपिक संजय भंडारी, अनुज, आकाश, प्रकाश अवस्थी, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण आदि उपस्थित थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *