मुनिकीरेती में चार बजे तक 53 प्रतिशत मतदान

मतदाता से वंचित लोगों ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
तीर्थ चेतना न्यूज
मुनिकीरेती। मुनिकीरेती ढालवाला नगर पालिका परिषद के चुनाव में चार बजे तक करीब 53 प्रतिशत मतदान हुआ। सैकड़ों लोग मतदाता सूची से नायब गायब होने की वजह से बगैर मतदान के बैरंग लौटे।
मुनिकीरेती ढालावाला नगर पालिका के 11 वोर्ड मेंबर और पालिका अध्यक्ष पद के लिए गुरूवार सुबह ठीक आठ बजे मतदान शुरू हुआ। 11 बजे 30-35 प्रतिशत तक मतदान हो चुका था। दोपहर बाद मतदान में आई तेजी के बाद शाम चार बजे तक बरीब 53 प्रतिशत मतदान हो चुका था।
नगर पालिका के वार्ड संख्या आठ के करीब दो सौ लोग बगैर मतदान के बैरंग लौटे। मतदान केंद्र पर पहुंचे लोगों ने जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट से मिलने का प्रयास किया। मगर, संभव नहीं हो सका। आनंद विहार के लोगों ने आरोप लगाए गए उन्होंने समय से जिला प्रशासन और राज्य निर्वाचन आयोग के साथ ही नगर पालिका के सम्मुख आपत्ति दर्ज कर दी थी।
कहा कि एक साजिश के तहत हाउस टेक्स होल्डर के नाम चुन-चुन कर मतदाता सूची से हटाए गए। कुछ केंद्रों पर एक पार्टी विशेष के बड़े नेताओं की मौजूदगी को लेकर भी हो हल्ले की सूचा है।
उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। शाम चार बजे तक करीब 55 प्रतिशत मतदान हो चुका है।