मुनिकीरेतीः आनंद विहार के लोग कैसे मनाएं लोकतंत्र का उत्सव

मुनिकीरेतीः आनंद विहार के लोग कैसे मनाएं लोकतंत्र का उत्सव
Spread the love

दो सौ लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब

तीर्थ चेतना न्यूज

मुनिकीरेती। मतदान जरूर करें, लोकतंत्र को मजबूत करें। सवाल ये है कि बगैर मतदाता सूची में नाम के ऐसे कैसे करें। मतदाता सूची से एक दो नहीं दो सौ अधिक नाम गायब हैं।

मामला है मुनिकीरेती ढालवाला नगर पालिका की आनंद विहार कॉलोनी का। नगर पालिका का प्रॉपर हाउस टैक्स जमा करने, कूड़ा वाहन को प्रॉपर भुगतान करने, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में वोट करने वाले दो सौ से अधिक मतदाताओं के नाम निकाय चुनाव की मतदाता सूची से गायब है।

करीब दो माह पूर्व जब इसकी सूचना कॉलोनी के जागरूक लोगों को लगी तो उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से संपर्क किया। कॉलेनी के सचिव चंद्रमोहन भटट का कहना है कि पालिका प्रशासन ने भरोसा दिया कि मामले को दिखाया जाएगा।

पलिका के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। वस्तु स्थिति की रिपोर्ट ले गए। मगर, लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो सके। अब लोग 23 जनवरी को होने वाले निकाय चुनाव में मताधिकारी का प्रयोग नहीं कर सकेंगे।

ऐसे में प्रशासन के मतदान जरूर करें, लोकतंत्र को मजबूत करने के स्लॉगन का क्या होगा। आखिर एक कालोनी से इतने अधिक मतदाताओं के नाम हटना लिपिकीय भूल तो नहीं हो सकती इसको लेकर कालोनी में जितने मुंह उतनी बातें हो रही हैं।
दरअसल, हाल के सालों में मतदाता सूची से नाम हटाने/ जुड़वाना का पॉलिटिकल प्रैक्टिस/ टैक्टिस बनने लगी है। देश भर से इस प्रकार की शिकायतें आम हो रही हैं।

बहरहाल, इस संबंध में नरेंद्रनगर के उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी कहा कहना है कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन से पहले तमाम माध्यमों से आम जन से अपील की गई थी कि किसी का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से रह गया हो तो सूचित करें। जिन लोगों ने सूचित किया उनके नाम दर्ज किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि आनंद विहार कालोनी का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। किसी की शिकायत भी नहीं मिली। इस मामले को दिखाया जाएगा।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *