मुनिकीरेती ढालवाला में 250 लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब

मुनिकीरेती ढालवाला में 250 लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

मुनिकीरेती। मुनिकीरेती ढालवाला नगर निकाय चुनाव के लिए जारी मतदाता सूची से आनंद विहार कॉलोनी के 250 मतदाताओं के नाम गायब हैं। प्रभावित लोगों ने निर्वावन अधिकारी से इसकी शिकायत की है।

मतदाता सूची से नामों के गायब होना अब आम बात हो गई है। ताजा मामला मुनिकीरेती ढालवाला नगर पालिका क्षेत्र का है। निकाय चुनाव के लिए जारी मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में वार्ड नंबर आठ के आनंद विहार कॉलोनी के करीब 250 से 300 मतदाताओं के नाम सूची गायब हैं।

खास बात ये है कि उक्त सभी मतदाता विधानसभा और लोकसभा चुनाव में उक्त लोकेशन के ही मतदाता के तौर पर मतदान कर चुके हैं। बहरहाल, इसको लेकर लोगों मे ंनाराजगी है। लोगों ने इसे मतदाधिकार से वंचित करने का आरोप लगाया।

कालोनी के अध्यक्ष भगवान सिंह रावत और सचिव चंद्रमोहन भटट ने उप निर्वाचन अधिकारी से इसकी शिकायत की है।
शिकायती पत्र में मांग की गई है कि इसके लिए जिम्मेदारी अधिकारी/कर्मचारियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाए। साथ जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब हुए हैं उन्हें मताधिकार के प्रयोग का अवसर दिया जाए।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *