मुनिकीरेती ढालवालः अध्यक्ष पद पर प्रत्याशियों की छवि का हो रहा मूल्यांकन
तीर्थ चेतना न्यूज
मुनिकीरेती। मुनिकीरेती ढालवाल नगर पालिका परिषद के चुनाव में अध्यक्ष पद पर मतदाता प्रत्याशियों की छवि का मूल्यांकन कर रहे हैं। राजनीतिक दलों के मुददे और नारों का खास जोर फिलहाल नहीं दिख रहा है।
मुनिकीरेती ढालवाला नगर पालिका परिषद के चुनाव में अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इसमें दो निर्दलीय और भाजपा और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं। राजनीतिक दल हर बार की तरह अपने कैडर वोट के सहारे आगे बढने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि निर्दलीयों की स्ट्रटेजी लंबे समय से सामाजिक स्तर पर किए गए कार्यों को लेकर आगे बढ़ने की है।
प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों के इस उपक्रम के इत्तर आम लोग अध्यक्ष पद पर प्रत्याशियों की छवि का मूल्यांकन कर रहे हैं। प्रत्याशियों का सामाजिक लेखा जोखा के अलावा तमाम कसौटियों पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को परखा जा रहा है। आम जन के मूल्यांकन में राजनीतिक दलों का हो हल्ला और नारे भी फिलहाल कोई खलल पैदा करने की स्थिति में नहीं दिख रहे हैं।
कहा जा सकता है कि मुनिकीरेती ढालवाला नगर पालिका परिषद के चुनाव में पंजीकृत वोटर अध्यक्ष पद पर प्रत्याशियों की छवि को अच्छे से मूल्यांकन कर रहे हैं। इसमें कौन प्रत्याशी मजबूत स्थिति में दिख रहा है इसको लेकर पब्लिक डोमेन में बहुत सी बातें देखी और सुनी जा रही हैं।
फिलहाल, मुनिकीरेती ढालवाला की छोटी कलकत्ती के नाम से फेमस स्थानीय राजनीति चौपला कैलाशगेट क्षेत्र में राजनीतिक सरगरमियां चरम पर हैं। गपबाजी में प्रत्याशी आगे पीछे हो रहे हैं। मुकाबला सुबह कांटे का और रात का एकतरफा हो रहा है। ये मतदाताओं से इत्तर की बातें हैं। मतदाता परख रहा है। चुनाव में राजनीतिक गोशिप भी चलती रहती है।