मुनिकीरेती ढालवाला निकाय चुनाव में प्रत्याशियों की छवि पर रिएक्ट कर रहे लोग
![मुनिकीरेती ढालवाला निकाय चुनाव में प्रत्याशियों की छवि पर रिएक्ट कर रहे लोग मुनिकीरेती ढालवाला निकाय चुनाव में प्रत्याशियों की छवि पर रिएक्ट कर रहे लोग](https://tirthchetna.com/wp-content/uploads/2023/05/munikireti.jpg)
तीर्थ चेतना न्यूज
मुनिकीरेती। मुनिकीरेती ढालवाला निकाय चुनाव में इस बार अध्यक्ष और सभासद पद पर प्रत्याशी की छवि का बड़ा रोल होगा। आम लोग इस तरह के संकेत भी देने लगे हैं।
अब 24 घंटे बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि मुनिकीरेती ढालवाला नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए कितनी प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहते हैं। अध्यक्ष पद पर चार ने नामांकन कराया है। इसी प्रकार नगर के वार्डों में भी 24 घंटे में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
इस बार क्षेत्र में जो खास बात देखने को मिल रही है वो ये है कि लोग छोटी सरकार में दिल्ली/देहरादून मार्का राजनीति को हावी नहीं देखना चाहते हैं। यानि बड़े-बड़े नेताओं को भी लोगों ने सरल तरीके से संकेत देने शुरू कर दिए हैं।
लोग ठेठ स्थानीयता को प्रमोट कर रहे हैं। यानि प्रत्याशी की छवि इस चुनाव में ज्यादा काउंट करेगी। अध्यक्ष और सभासद पद पर चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के क्षेत्र में क्या छवि है ये महत्वपूर्ण रहने वाला है। लोग प्रत्याशियों के छवि पर सीधे रिएक्ट कर रहे हैं। यानि चुनाव प्रत्याशियों पर आधारित होगा।
इसे राजनीतिक दलों के मुददों पर मोड़ने के प्रयास शायद ही सफल हों। हालांकि राजनीतिक दल अपने कैडर को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं। कैडर वोट को हर हाल में पाने के लिए रणनीति भी बनाई जा रही है। परंपरागत बातों को जोर-जोर रखा जा रहा है।