निकाय चुनावः मुनिकीरेती में अध्यक्ष पद के एक दर्जन दावेदार
तीर्थ चेतना न्यूज
मुनिकीरेती। मुनिकीरेती-ढालवाला नगर पालिका की अध्यक्ष की कुर्सी के लिए हर दिन दावेदारों की संख्या बढ़ रही है। अभी तक धीरे-धीर बोल कोई सुनना ले की तर्ज पर एक दर्जन नाम सामने आ चुके हैं।
माना जा रहा है कि अब राज्य निकाय चुनाव होने ही वाले हैं। सरकार ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कभी भी चुनाव की तैयारियों को ऐलान हो सकता है। हालांकि ऐसा सुनते-सुनते डेढ़ साल होने को है।
समय कुछ और आगे बढ़ जाय तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए। बहरहाल, नगर पालिका मुनिकीरेती-ढालवाला क्षेत्र में चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
डेढ़ साल पूर्व तक अध्यक्ष पद के लिए तीन-चार नामों की ही चर्चा थी। मगर, अब ये संख्या एक दर्जन के करीब पहुंच गई है। अधिकांश धीरे-धीरे बोल कोई सुनना ले की तर्ज पर तैयारी कर रहे हैं। कुछ की तैयारी तो मै भी हूं, मै भी हूं के अंदाज में हो रही है।
कुछ तो सीट पर आरक्षण की स्थिति का इंतजार करने की बात भी कर रहे हैं। मै नहीं तो मेरी/मेरा का अंदाजा भी खूब देखने और सुनने को मिल रहा है।
खास बात ये है कि राजनीतिक दलों से जुड़े कुछ नेता भी एकला चलो की तर्ज पर अभी अपने हिसाब से तैयारी कर रहे हैं। यही स्थिति वार्ड मेंबर पद के लिए भी देखने और सुनने को मिल रही है।