केदारनाथ उपचुनावः कांग्रेस और भाजपा का जनसंपर्क

केदारनाथ उपचुनावः कांग्रेस और भाजपा  का जनसंपर्क
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के जनसंपर्क ने जोर पकड़ लिया है। जनसंपर्क के दौरान कांग्र्रेस राज्य सरकार की नाकामियों को गिना रहे हैं तो भाजपा सरकार की उपलब्धियों को।

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने सीट से पूर्व विधायक मनोज रावत और भाजपा ने दो बार की पूर्व विधायक आशा नौटियाल को चुनाव मैदान में उतारा है। नामांकन दाखिल करने के बाद मनोज रावत और आशा नौटियाल ने जनसंपर्क तेज कर दिया है।

नामांकन के दिन ही दोनों दलों की रैली/सभा में तय हो गया था कि चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी किन मुददों को लेकर जनता के बीच जाएंगे और भाजपा प्रत्याशी जनता को क्या बताएगी। जनसंपर्क में ऐसा ही कुछ हो रहा है।

कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत सरकार राज्य सरकार की नाकामियों को मजबूती से जनता के बीच रख रहे हैं। भू-कानून के मामले को प्रभावी ढंग से बता रहे हैं। श्री केदारनाथ धाम मंे सोना मामला और सरकार की नीतियों से प्रभावित हो रहे पंडा पुरोहितों और कारोबारियों के मामले को भी उठाया जा रहा है।

कंग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत लोगों को बता रहे हैं कि राज्य की भाजपा सरकार किस तरह से यात्रा के साथ छेड़छाड़ कर रही है। इससे पूरे क्षेत्र की आर्थिकी किस तरह से प्रभावित हुई और भविष्य क्या हो सकता है।

भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल चुनाव से पहले केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के लिए सरकार के स्तर से हुई घोषणाएं और इन्हें धरातल पर उतारने के लिए हो रहे कार्यों को जनता के बीच रख रही है।

भाजपा प्रत्याशी राज्य सरकार के साथ ही केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकारी की उपलब्धियों को भी गिना रही हैं। श्री केदारनाथ धाम को भव्य बनाने के लिए हो रहे धरातलीय कार्यों को भी लोगों के सामने रखा जा रहा है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *