स्वर्गाश्रम जौंक नगर पंचायत से हिमानी राणा होंगी भाजपा की प्रत्याशी, कहां से किसे मिला टिकट देखें सूची

स्वर्गाश्रम जौंक नगर पंचायत से हिमानी राणा होंगी भाजपा की प्रत्याशी, कहां से किसे मिला टिकट देखें सूची
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। स्वर्गाश्रम जौंक नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु भाजपा ने हिमानी राणा को प्रत्याशी बनाया है। हिमानी इससे पूर्व पंचायत में सभासद भी रही हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की 38 नगर पालिका और 39 नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है।

पौड़ी जिले की स्वर्गाश्रम जौंक नगर पंचायत में अघ्यक्ष पद हेतु युवा नेत्री हिमानी राणा को प्रत्याशी बनाया गया है। हिमानी पूर्व में पंचायत बोर्ड में सभासद भी रही हैं।

इसी तरह से मुनिकीरेती में बीना जोशी और तपोवन नगर पंचायत विनीता बिष्ट को प्रत्याशी बनाया गया है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *