एकेश्वर ब्लॉक के छात्र/छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण

तीर्थ चेतना न्यूज
एकेश्वर। समग्र शिक्षा के राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत एकेश्वर ब्लॉक के 35 छात्र-छात्राओं ने देवप्रयाग संगम, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय तपोवन देहरादून, वन अनुसन्धान संस्थान व विज्ञान केंद्र झांजरा का शैक्षिक भ्रमण किया।
शैक्षिक भ्रमण में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ड्यूल्ड,रा उ प्रा वि धरासू,, रा उ प्रा वि चौमासूधार,रा उ प्रा वि स्योली, रा उ प्रा वि बड़ेथ,रा उ प्रा वि बस्यूर,, रा उ प्रा वि नंदाखाल, रा उ प्रा वि जैतोली,, रा उ प्रा वि भैड़गांव, रा उ प्रा वि कबरा, रा उ प्रा वि कयार्द, रा उ प्रा वि खुलेऊ, रा उ प्रा वि तछवाड़ के छात्र -छात्राएं शामिल थे ।
खंड शिक्षा अधिकारी एकेश्वर डॉ गुंजन अमरोही ने बताया कि देवप्रयाग में छात्र -छात्राओं ने संगम स्थल में हिमालयी नदियों की भौगोलिक स्थिति व भागीरथी -अलकनंदा नदियों के संगम की विस्तृत जानकारी ली।
वन अनुसन्धान संस्थान में पेड़ -पौधों की आकारिकी, पारिस्थितकी व संकटग्रस्त वनस्पति प्रजातियों व विज्ञान केंद्र झाँझरा देहरादून में नक्षत्र वेधशाला, तारामंडल, मनोविज्ञान चिकित्सा जानकारी के साथ समुद्री जीव जंतुओ से संबंधित त्रिआयामी (3डी) फ़िल्म देखी, डॉ अमरोही ने बताया राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय तपोवन देहरादून में छात्र -छात्राओं ने आवासीय विद्यालय की व्यवस्था, पठन -पाठन की जानकारी प्राप्त कर रात्रि विश्राम किया उन्होंने बच्चों की रहने व भोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था करने हेतु विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता भट्ट का आभार व्यक्त किया ।
खंड शिक्षा अधिकारी डॉ गुंजन अमरोही के नेतृत्व में गठित शैक्षिक भ्रमण टीम में मार्गदर्शक शिक्षक कुलदीप सिंह रावत, राकेश कुमार ग्वाड़ी,रेखा आर्य, सरला नौडियाल व संकुल समन्वयक यतेंद्र मोहन धस्माना शामिल थे।