दिनेश चंद्र मास्टर जी की मेयर पद पर टिकट की दावेदारी
तीर्थ चेतना न्यूज
ऋषिकेश। ऋषिकेश नगर निगम के मेयर पद के लिए कांग्रेस नेता दिनेश चंद्र मास्टर जी में पार्टी के सम्मुख टिकट की दावेदारी पेश की है।
उल्लेखनीय है नगर निगम ऋषिकेश में मेयर पद के लिए आरक्षण को जो खाका तय किया गया है उसके मुताबिक मेयर पद एससी के लिए आरक्षित है। इसके साथ ही इस वर्ग से जुड़े विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने मेयर पद हेतु टिकट की दावेदारी शुरू कर दी है।
कांग्रेस नेता दिनेश चंद्र मास्टर जी ने भी पार्टी के सम्मुख मेयर के टिकट के दावेदारी की है। मूल रूप से देवप्रयाग निवासी दिनेश चंद्र मास्टर जी को कांग्रेस के नेताओं का भी खूब समर्थन मिल रहा है।
पार्टी संगठन के विभिन्न पदों पर रहे मास्टर जी कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। उनके समर्थक इस बात को पार्टी के सम्मुख प्रमुखता से रख रहे हैं।