मेरा राम जी, मेरी गंगा मैयां और ऋषिकेश का मेरा गैखः दिनेश चंद्र मास्टर जी
तीर्थ चेतना न्यूज
ऋषिकेश। ऋषिकेश नगर निगम चुनाव में मेयर पद के निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर जी का ठेठ पहाड़ीपन लोगों को खूब भा रहा है। लोगों उनके साथ दिल से जुड़ते जा रहे हैं।
मूल रूप से देवप्रयाग निवासी दिनेश चंद्र मास्टर ने गुरूवार को प्रचार शुरू करने से पहले देवप्रयाग में भगवान श्री राम का आशीर्वाद लिया। देवप्रयाग संगम में मां गंगा स्मरण कर उन्होंने रघुनाथ मंदिर में दर्शन किए और भगावान श्री राम का आशीर्वाद लिया।
निर्दलीय प्रत्याशी का ये अंदाज हर किसी को भा गया। उनका पहाड़पन ऋषिकेश में रह रहे मूल निवासियों का क्लिक कर चुका है। जिन मुददों पर बोलने से पहाड़ के बड़े-बड़े नेता कतरा रहे हैं दिनेश उन्हें बेहद सरल तरीके से लोगों के सम्मुख रहे हैं।
पहाड़ के सामाजिक तानेबाने को भी वो लोगों को याद दिला रहे हैं। इस तानेबाने में वो किस पायदान में हैं और उनके संरक्षण और संवर्द्धन का जिम्मा समाज की व्यवस्थाएं कैसी करती हैं। इसके अलावा वो ऋषिकेश नगर के ज्वलंत मुददों, नशे पर खूब चोट कर रहे हैं।
मूल निवासियों के दर्द को भी वो बेहद सरल तरीके से लोगों के सम्मुख रख रहे हैं। उनके साथ जुड़े विभिन्न आयु वर्ग के लिए उनके प्रचार को दिशा दे रहे हैं। कुल मिलाकर निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर जी के प्रचार का कारवां बन चुका है।