दिल्ली में धामी कैबिनेट के विस्तार/फेरबदल की चर्चा

दिल्ली में धामी कैबिनेट के विस्तार/फेरबदल की चर्चा
Spread the love

सात नए चेहर किए जा सकते हैं शामिल

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। धामी कैबिनेट में विस्तार/ फेरबदल की चर्चा जोरों पर है। बताया जा रहा है कि विस्तार/फेरबदल में कम से कम सात नए मंत्री बनेंगे। भाजपा हाईकमान इसको लेकर मन बना चुका है।

उल्लेखनीय है कि मार्च 2022 में बनीं धामी सरकार में कैबिनेट के तीन पदों को रिक्त रखा गया था। चंदनराम दास के निधन के बाद धामी कैबिनेट मंे चार पद रिक्त हैं। यानि विस्तार में चार नए मंत्री बनेंगे।

पिछले दो सालों से विस्तार को लेकर खूब चर्चाएं रही हैं। मंत्री पद को लेकर कुछ विधायकों की भी खूब चर्चा रही। मगर, विस्तार नहीं हुआ। हां, बीच-बीच में पार्टी हाईकमान मंत्रियों की परफारमेंस भी तलब करता रहा है। इससे मंत्री पद की आस लगाए बैठे विधायक फिर से सक्रिय होते रहे हैं।

इन दिनों विधानसभा प्रकरण के सामने आने के बाद भाजपा उत्तराखंड में पूरी तरह से बैकफुट पर है। लोगों में कड़ी नाराजगी है। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल और स्पीकर ऋतु खंडूड़ी से षुरू हुई नाराजगी अब भाजपा तक पहुंच गई है।

बताया जा रहा है कि इस प्रेशर को समाप्त करने के लिए कैबिनेट विस्तार/फेरबदल जल्द हो सकता है। इसके अलावा चर्चा है कि कुछ फेरबदल भी संभव है। कम से कम तीन मौजूदा मंत्री कैबिनेट से बाहर हो सकते हैं। किन तीन मंत्रियों की कैबिनेट से छुटटी होेगी इसको लेक जितने मुंह उतनी बातें भी हो रही हैं।

बताया जा रहा है कि तीन संसदीय क्षेत्रों से आने वाले एक-एक मंत्री के कैबिनेट से बाहर होने की चर्चा है। इसको लेकर तर्क भी दिए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी किसी भी प्रकार के विवाद समेटे मंत्री को बाहर का रास्ता दिखाना चाहती है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *