मेयर पद के कांग्रेस प्रत्याशी दीपक प्रताप जाटव का डोर-टू-डोर जनसंपर्क

तीर्थ चेतना न्यूज
ऋषिकेश। नगर निगम के चुनाव में मेयर पद के कांग्रेस के प्रत्याशी दीपक प्रताप जाटव ने वार्ड नंबर 37 के विभिन्न क्षेत्रों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की।
शनिवार को कांग्रेस के मेयर पद की प्रत्याशी दीपक प्रताप जाटव ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम के वार्ड संख्या 37, मनसा देवी क्षेत्र में डोर टू डोर जनसंपर्क किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान दीपक प्रताप जाटव ने कहा, ष्कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जनता की भलाई के लिए काम किया है और हम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देंगे।
कहा कि कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य नगर निगम में पारदर्शी, संवेदनशील और विकासात्मक कार्यों को बढ़ावा देना है। कहा कि मनसा देवी में लोगों को उनकी भूमि दुकान भवन का मालिकाना हक अभी तक नहीं मिला है , उन्होंने कहा कि आपको भूमि का स्वामित्व दिलाना मेरी प्राथमिकता है।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि नगर निगम के कार्यों में सुधार के लिए कांग्रेस पार्टी आलगातार प्रयासरत रहेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में साफ-सफाई, जलापूर्ति, सड़क निर्माण और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए कांग्रेस पार्टी ठोस कदम उठाएगी।
दीपक प्रताप जाटव ने कहा कि वह नगर निगम क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के विकास वतपमदजमक दृष्टिकोण को लेकर जनता से समर्थन की अपील की।