कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी दीपक जाटव ने किया नामांकन

तीर्थ चेतना न्यूज
ऋषिकेश। नगर निगम चुनाव में मेयर पद के कांग्रेस प्रत्याशी दीपक जाटव ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नगर निगम में लोग कांग्रेस को देखना चाहते हैं।
सोमवार को नगर निकाय चुनाव हेतु नामांकन का अंतिम दिन था। अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी दीपक जाटव समेत कांग्रेस के पार्षद पद के कई प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस दौरान कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी दीपक जाटव के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता बदलाव चाहती है। जनता समझ चुके ही है शहर का विकास कांग्रेस ही कर सकती है। शहर के सर्वांगीण विकास के लिए जनता नगर निगम में कांग्रेस को मजबूत बनाएगी।
दीपक जाटव ने कहा कि मेयर प्रत्याशी बनाए जाने के लिए पार्टी संगठन का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि शहर की बेहतरी उनकी प्राथमिकता होगी। चारधाम यात्रा ऋषिकेश शहर से होकर गुजरे इसके प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं के रोजगार मिले इसके लिए प्रयास किए जाएंगे।
जाटव ने कहा कि जल निकासी और कूड़ा निस्तारण शहर की बड़ी समस्या है।। इसके निराकरण के लिए पहले दिन से ही काम शुरू किए जाएंगे।