ऋषिकेश नगर निगमः कांग्रेस और भाजपा के पार्षद प्रत्याशी घोषित

ऋषिकेश नगर निगमः कांग्रेस और भाजपा के पार्षद प्रत्याशी घोषित
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश में कांग्रेस और भाजपा ने अधिकांश वार्डों से अपने प्रत्याशियो के नाम घोषित कर दिए हैं। इसके साथ ही अब तीर्थनगरी ऋषिकेश निकाय चुनाव के मॉड में आ गई है।

कांग्रेस और भाजपा मेयर पद पर प्रत्याशी के नाम के ऐलान के मामले में एक-दूसरे के ऐलान का इंतजार कर रहा हैं। दोनों दलों ने वार्ड मेंबर पद पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने अधिकांश निवर्तमान पार्षदों पर भरोसा जताया है। कांग्रेस ने भी अधिकांश निवर्तमान पार्षदों को फिर से चुनाव मैदान में उतारा है।

पिछले चुनाव में कांग्रेस से चुनाव लड़े कुछ प्रत्याशी इस बार भाजपा के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। परिणाम ऐसे वार्डों में कांग्रेस अब नए सिरे से रणनीति बना रही है। कुछ वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के मुकाबले मजबूत भी दिख रहे हैं।

कुछ निवर्तमान पार्षदों को कार्यकाल के दौरान के किए गए कार्यों का भी हिसाब-कितान जनता के सम्मुख रखना पड़ रहा है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *