ऋषिकेश में कांग्रेस की चुनावी रणनीति का दिखने लगा असर

तीर्थ चेतना न्यूज
ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश के चुनाव में कांग्रेस के रणनीति काम करती दिख रही है। कांग्रेस आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति मंे पड़ने के बजाए सीधे जनता के सामने अपनी बात रख रही है। इससे पार्टी लाभ में दिख रही है।
पिछले कुछ सालों से निकाय की राजनीति में विभिन्न वजहों से कांग्रेस कमजोर रही है। विपक्षी भी उसको लेकर ऐसा ही प्रचारित करते रहे हैं। मगर, इस बार कांग्रेस की सटीक राजनीतिक चालों का पार्टी को लाभ होता दिख रहा है। कम से कम मेयर पद पर कांग्रेस की स्ट्रेटजी से विपक्ष में खलबली है।
मेयर पद रिजर्व होने पर कांग्रेस ने तेज तर्रार नेता दीपक प्रताप जाटव पर दांव लगाया। कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव के लिए खास रणनीति तैयार की। मेयर पद के प्रत्याशी दीपक जाटव पहले दिन से उस रणनीति पर आगे बढ़े। रणनीति ये थे कि कांग्रेस प्रत्याशी ने राजनीतिक हो हल्ले के बजाए सीधी जनता से संवाद किया।
पहले पहल ऐसा लगा कि ये तरीका असरकारक नहीं होगा। मगर, अब कांग्रेस की ये रणनीति काम करती दिख रही है। लोगों के सम्मुख जिस मजबूती के साथ कांग्रेस मुददों को रख रही है उससे जनता के बीच कांग्रेस लाभ की स्थिति में आ गई है।
कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी दीपक प्रताप जाटव ने जिस तरह से मुददों को उठाया। समाधान सुझाए और विपक्ष के सवालों को अटैकिंग अंदाज में जवाब दिया ,उससे कांग्रेस को कई क्षेत्रों ऐज मिलता दिख रहा है।
इसके अलावा दीपक ने कई ऐसे मुददों को छेड़ दिया जिससे बड़ा वर्ग उनसे प्रभावित है। कुल मिलाकर कांग्रेस प्रत्याशी कई क्षेत्रों में अच्छी खासी सेंध लगाने में सफल होते दिख रहे हैं। कांग्रेस की सटीक रणनीति और उससे मिलता दिख रहे लाभ से विपक्ष के रणनीतिकारों मंे खलबली है।