कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी दीपक प्रताप जाटव का डोर-टू-डोर जनसंपर्क

कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी दीपक प्रताप जाटव का डोर-टू-डोर जनसंपर्क
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी दीपक प्रताप जाटव ने डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से शहर के विकास और हर व्यक्ति की आवाज को मजबूती देने के लिए कांग्रेस को जीताने की अपील की।

कांग्रेस के अधिकृत मेयर प्रत्याशी दीपक प्रताप जाटव ने बुधवार को नगर निगम के वार्ड नंबर 27 बैराज और वार्ड नंबर 32 सुमन बिहार में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों से आगामी नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

उन्होंने लोगांे से शहर के विकास और शहर के लोगों की आवाज को मजबूती देने के लिए कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने शहर के विकास की अपनी योजनाएं भी लोगों के साथ साझा की। जोर देकर कहा कि कांग्रेस सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से आग्रह करते हुए कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन दें ताकि शहर में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, बुनियादी ढांचे और अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं को बेहतर किया जा सके। जाटव ने यह भी बताया कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जनता की भलाई के लिए काम किया है और उनके नेतृत्व में ऋषिकेश में नई दिशा और विकास की गति प्राप्त होगी।

कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी दीपक प्रताप जाटव ने भरोसा दिया कि कांग्रेस पार्टी के मेयर बनने के बाद सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास की गति को तेज किया जाएगा और जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा। उन्होंने नगर निगम के समग्र कार्यों में पारदर्शिता, जिम्मेदारी और जनभागीदारी को बढ़ाने की भी बात की।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *