ऋषिकेश में खुला कांग्रेस के मेयर और पार्षद प्रत्याशियों का चुनाव कार्यालय
भाजपा के शासन में बेटियां सुरक्षित नहींः माहरा
तीर्थ चेतना न्यूज
ऋषिकेश। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी दीपक प्रताप जाटव और पार्षद पद के प्रत्याशियों का मुख्य चुनाव कार्यालय का पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा और पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने उदघाटन किया।
सोमवार को हरिद्वार रोड स्थित एक कांपलेक्स में नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस के मुख्य चुनाव कार्यालय का शुभारंभ हो गया। इस मौके पर कांग्रेस के नेताओं ने राज्य की भाजपा सरकार को विभिन्न मुददों को जमकर कोसा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने आरोप लगाया के भाजपा के राज में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।
ये चुनाव बेटियों की सुरक्षा का चुनाव है। लोगों को ये बात समझनी होगी। युवाओं को समझना होगा कि आखिर उनके भविष्य के साथ सरकार क्या कर रही है। पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि विकास के लिए कांग्रेस जरूरी है। कांग्रेस सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।
पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में शहर का बुरा हाल हो गया। सड़कों की स्थिति दयनीय बनी हुई है। जबकि शहर से लेकर केंद्र तक भाजपा की सरकार रही। कुंभ में करोड़ों रूपये खर्च हुए। मगर, ऋशिकेश के हिस्से कुछ नहीं आया।
मेयर पद के प्रत्याशी दीपक जाटव ने कहा कि कांग्रेस विकास का पर्याय है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में ऋषिकेश शहर की हर स्तर पर उपेक्षा हुई। उन्होंने कहा कि उनके पास शहर की बेहतरी की योजना है।
महानगर इकाई के अध्यक्ष एडवोकेट राकेश मियां ने कहा कि लोग कांग्रेस के शासन को याद कर रहे हैं। कहा कि कांग्रेस विकास की गारंटी है। ऋषिकेश में जो कुछ भी कार्य हुए हैं वो कांग्रेस शासन में हुए हैं। उन्होंने कहा कि शहर की बेहतरी के लिए जरूरी है कि निगम में कांग्रेस मजबूत स्थिति में हो।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हर्षवर्धन शर्मा ने की और संचालन जयेंद्र रमोला ने किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सारस्वत, महासचिव राजपाल खरोला, विनय सारस्वत, जिलाध्यक्ष मोहित शर्मा, मदन मोहन शर्मा, राधा रमोला, विजय पाल रावत, , मनीष शर्मा, अरविंद जैन, प्रवीन जैन, ललित मोहन मिश्रा, शैलेंद्र बिष्ट, राकेश अग्रवाल, रवि जैन, प्रवीण जाटव, भगवती सेमवाल, मनोज गुसाईं, रकम पोखरियाल, सोहन लाल, अंशुल त्यागी, सूरज भट्ट, हिमांशु जाटव, गौरव राणा, बृजभूषण बहुगुणा गौरव राणा, हिमांशु कश्यप, देवेंद्र प्रजापति, राधा रमोला, सनी प्रजापति, सौरभ वर्मा, आदि मौजूद रहे।