स्वर्गाश्रमः कांग्रेस की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी बिंदिया अग्रवाल के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ
तीर्थ चेतना न्यूज
स्वर्गाश्रम। स्वर्गाश्रम जौंक नगर पंचायत के चुनाव में कांग्रेस की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी बिंदिया अग्रवाल के चुनाव कार्यालय का पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह ने शुभारंभ किया।
रविवार को गीता आश्रम परिसर में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय का विधिवत शुभारंभ हो गया। कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह ने कार्यालय का रिबन काटकर उदघाटन किया। इस मौके पर उन्होंने अध्यक्ष पद की पार्टी प्रत्याशी बिंदिया अग्रवाल,सभासद पद प्रत्याशी मीनाक्षी पयाल, पूनम बिष्ट, पार्वती नेगी और मुरलीधर शर्मा, की हौसलाफजाई की।
उन्होंने अंकिता भंडारी हत्यकांड का जिक्र करते हुए कहा कि इस मामले सत्ताधारी संगठन के लोगों पर आरोप लगे हैं। अभी तक अंकिता को न्याय नहीं मिला है। पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि स्वर्गाश्रम लक्ष्मणझूला लघु भारत का प्रतिनिधित्व करता है। ये योग, पर्यटन और तीर्थाटन की भूमि है। इसकी बेहतरी के लिए कांग्रेस का बोर्ड जरूरी है।
कांग्रेस की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी बिंदिया अग्रवाल ने कहा कि नगर की बेहतरी के लिए कांग्रेस कटिबद्ध है। उन्होंने हौसलाफजाई के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार प्रकट किया। कांग्रेस नेता इंद्रप्रकाश अग्रवाल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह समेत कार्यालय उदघाटन के मौके पर मौजूद लोगों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान अध्यक्ष माधव अग्रवाल ने किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, देवेंद्र राणा, कांग्रेस के नगराध्यक्ष आदेश तोमर, नारायण सिंह रावत,गोविंद अग्रवाल, गीता राणा, अंकित गुप्ता, नितिन पयाल, मनोज पुर्वाल, पंकज पुर्वाल, राजेश कंडारी आदि मौजूद थे।