कैबिनेट मंत्री अग्रवाल के मामले में भाजपा पसोपेश में

कैबिनेट मंत्री अग्रवाल के मामले में भाजपा पसोपेश में
Spread the love

नए- पुराने वीडियो, साफ सफाई के बाद भी ठंडा नहीं रहा मामला

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। कैबिनेट मंत्री प्र्रेमचंद अग्रवाल की विधानसभा में पहाड़ पर टिप्पणी और इस पर आम लोगों के रिएक्शन ने भाजपा को पसोपेश में डाल दिया है। तमाम नए पुराने वीडियो और कई प्रकार साफ सफाई भी अब बैक फायर करने लगी हैं।

राजनीतिक सूझबूझ से भाजपा अपने खिलाफ बन रहे मुददों की धार कुंद कर देती है। पिछले एक दशक में राज्य से लेकर केंद्र तक ऐसे कई मामले सामने आए। पहली बार उत्तराखंड में भाजपा कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विधानसभा में की गई टिप्पणी के मामले में बुरी तरह से उलझ गई है।

इस मामले को विधानसभा और बाहर ठंडा करने के भाजपा के स्तर से खूब प्रयास हुए। मगर, मामला ठंडा होने के बजाए और विकराल होने लगा है। बदरीनाथ के विधायक लखपत बोटाला के प्रति स्पीकर का रवैए को लेकर भी लोगों में नाराजगी है। पहले पहल मामला सिर्फ कैबिनेट मंत्री अग्रवाल तक सीमित दिख रहा था। मगर, इस मामले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट के बयान ने इसे और तीखा कर दिया।

अब इस मामले की जद में भाजपा आने लगी है। भाजपा को सपोर्ट करने वाले तमाम सामाजिक संगठन इसको लेकर बिदके हुए हैं। नए पुराने वीडिया से भी मामले ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों में पर्वतीय क्षेत्रो ंसे चुने गए विधायकों को लेकर भी नाराजगी है।

नेताओं के अक्सर ये कहने की कोई भी उत्तराखंड का नहीं है सब बाहर से आए हैं इसको लेकर युवाओं में खासी नाराजगी है। कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने तो मंत्री अग्रवाल का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक वो संसदीय कार्यमंत्री रहेंगे वो कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में नहीं जाएंगे।

वरिष्ठ नेता के इस ऐलान से भी भाजपा की मुश्किल बढ़ना तय है। इस मामले में पिछले 24 घंटों में सामने आ रही प्रतिक्रिया आग में घी का काम कर रही हैं। अब ये बात सामने आ रही है कि ये मामले पार्टी हाईकमान तक कई तरह से पहुंचने लगा है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *