भाजपा का स्थापना दिवसः मुनिकीरेती मंडल में घर-घर ध्वज और 20 बूथों पर कार्यक्रम

भाजपा का स्थापना दिवसः मुनिकीरेती मंडल में घर-घर ध्वज और 20 बूथों पर कार्यक्रम
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

मुनिकीरेती। भाजपा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सप्ताह भर के कार्यक्रमों के तहत मुनिकीरेती मंडल ने घर-घर पार्टी का ध्वज फहराए और 20 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मंडल अध्यक्ष भगवती काला के नेतृत्व में रविवार को घर-घर पार्टी का ध्वज फहराया गया। सोमवार को मुनिकीरेती/ ढालवाला मंडल के 20 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें पार्टी द्वारा नामित कार्यकर्ताओं ने कंेद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां को कार्यकर्ताओं के साझा करने के साथ ही आम लोगों तक इन्हें पहुंचाने पर जोर दिया।

बूथों पर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर भी प्रकाश डाला गया। कहा कि भाजपा राष्ट्र की बेहतरी में लीन राजनीतिक संगठन है। राष्ट्रवादी सोच और नीतियों की वजह से ही लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। नीति और विचारों के बूते भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है।

मंडल अध्यक्ष भगवती काला ने कहा कि पार्टी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। घर-घर ध्वज और 20 बूथों पर पार्टी कार्यक्रम बेहद सफल रहे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *