देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया राष्ट्रीय हथकरघा दिवस

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया राष्ट्रीय हथकरघा दिवस
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा ने खादी को अपनाने पर जोर देते हुए वोकल फॉर लोकल की एडवोकेसी की।

मंगलवार को देहरादून महानगर इकाई के महिला मोर्चा के बैनर तले राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया गया। बुनकरों को समर्पित इस दिवस पर मोर्चा ने खादी को अपनाने का आहवान किया। कार्यक्रम में महानगर इकाई के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इस मौके पर उन्होंने खादी को अपनाने पर जोर दिया। महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अर्चना बागड़ी के अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि खादी अब विश्व फलक पर पहचान बना चुका है। पिछले 15 सालों में खादी ने बड़े मुकाम हासिल किए हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोकल फॉर लोकल अभियान के साथ ही महिलाओं को हथकरघा उद्योग से जोड़ने का काम किया। इससे महिला बुनकरों की संख्या में खासा ईजाफा हुआ है।

महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्चना बागड़ी ने आहवान किया कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी बहनों के द्वारा तैयार उत्पादों को अपनाएं। ताकि महिला आर्थिक तौर पर स्वावलंबी बन सकें।

इस मौके पर महिला मोर्चा प्रभारी संदीप मुखर्जी, महानगर उपाध्यक्ष पूनम ममगाई मंत्री रानी सैनी प्रियंका गोसाई बबली चौहान अर्चना थापा सरस्वती बागवानी किरण शर्मा पिंकी अर्चना थापा मंडल अध्यक्ष वेजांति माला विनीता थापा रीता विशाल सारिका पंवार तारा देवी सुषमा जोशी हिमानी झा प्रियंका सैनी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुषमा कुकरेती ने किया।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *