टिहरी भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उदय रावत का ढालवाला जोरदार स्वागत

तीर्थ चेतना न्यूज
मुनिकीरेती। टिहरी भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उदय रावत का पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढालवाला में जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती के लिए काम करने का आहवान किया।
बुधवार को टिहरी भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उदय रावत ढालवाला में थे। मंडल अध्यक्ष भगवती काला के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में जिले में पार्टी संगठन और मजबूत होगा।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष उदय रावत ने पार्टी संगठन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि हम सब मिलकर जिले में संगठन को और मजबूत करेंगे। कंेद्र और राज्य सरकार के कार्यों को जनता तक मजबूती के साथ पहुंचाया जाएगा।
इस मौके पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, धूमन थलवाल, राकेश पुरी, रोहित गोडियाल, शशि कंडारी, किरण चौहान, निर्मला पंवार, सुनीता नेगी, बीना जोशी, विमला बडोला, विमला डोभाल, दीपा भटट, मुन्नी चौहान, कमलेश भटट, मदन सिंह रावत, अर्चित पांडे, संदीप शर्मा, विपिन पासवान, चंदा सिंह, राकेश सेंगर, सूर्यचंद्र सिंह चौहान, आशीष कुकरेती, किशोर राणा, , सत्य थलवाल, प्रेमदत्त सेमवाल, राजेंद्र थलवाल, रमेश सेमवाल, कमलेश भटट, मनोज मलासीआदि मौजूद थे।