ऋषिकेश भाजपा फिर से चर्चा में

नहीं हो सका मंडल अध्यक्ष के नाम का ऐलान
तीर्थ चेतना न्यूज
ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश में भाजपा एक बार फिर से चर्चा में है। इस बार चर्चा पार्टी द्वारा अभी तक मंडल अध्यक्ष के नाम का ऐलान न करने को लेकर है। माना जा रहा है कि अब जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा के बाद ही मंडल अध्यक्ष के नाम का ऐलान होगा। इससे कई समीकरण बदल सकते हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट के गृह नगर ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष के नाम की अभी घोषणा नहीं हो सकी। इसको लेकर पार्टी के भीतर ही जितने मुंह उतनी बातें हो रही हैं। पब्लिक डोमेन में बातों की सांद्रता कुछ ज्यादा ही है। बताया जा रहा है कि मंडल अध्यक्ष को लेकर जिस नाम की सबसे अधिक चर्चा हो रही है वो भी बधाइयां धीरे-धीरे बोल कोई सुनना ले की तर्ज पर ही ले रहा है। इसकी तमाम वजह बताई जा रही हैं।
बताया जा रहा है कि अब ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष के नाम का ऐलान ऋषिकेश के जिलाध्यक्ष के नाम के ऐलान के बाद संभव होगा। जिलाध्यक्ष पर क्या समीकरण प्रभावी रहता है उसी के मुताबिक मंडल अध्यक्ष के नाम का ऐलान होगा। यानि मंडल अध्यक्ष को लेकर जो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है उसका गणित भी बिगड़ सकता है।
वैसे भी पार्टी के भीतर मंडल अध्यक्ष को लेकर एक नाम पर खासी चर्चा हो रही है। आस-पास और खास की बात तो पार्टी के आला नेताओं तक तक पहुंच गई है। अब तो कई स्तर से सफाई भी होने लगी हैं। परिणाम बधाई लेने वालों का भी मूड़ उखड़ा उखड़ा सा दिखने लगा है।