विधानसभा प्रकरण पर भाजपा का हर दांव पड़ रहा उल्टा

तीर्थ चेतना न्यूज
देहरादून। विधानसभा में उत्तराखंड के लोगों पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की टिप्पणी पर मचे बवाल को शांत करने को भाजपा का हर दांव उल्टा पड़ रहा है। नेताओं की सफाई और तर्कों को उत्तराखंडी समाज अब संदेह की दृष्टि से देखने लगा है।
भाजपा के तमाम प्रयासों के बावजूद विधानसभा प्रकरण शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विधानसभा में की गई टिप्पणी के बाद शुरू हुए इस प्रकरण की जद में विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भी हैं। लोगों को सबसे बड़ी तकलीफ इस बात की है कि नेता डंके की चोट पर कह रहे हैं कि उत्तराखंड का कोई नहीं है,सब बाहर से आए हैं।
कुछ स्वयं को बिहार से आया हुआ भी बताने लगे हैं। ऋषिकेश नगर निकाय चुनाव में भाजपा के मंच से बिहार मूल के मेयर प्रत्याशी शंभू पासवान को जीताने के लिए गढ़े गए इन तर्कों से पहाड़ी मूल के लोग हैरान हैं। इन तर्कों को कैबिनेट मंत्री द्वारा विधानसभा में बोलना राज्य के लोगों को एक तरह से चिढ़ा गया।
बहरहाल, पूरे मामले को शांत करने के लिए भाजपा द्वारा चला जा रहा हर दांव उल्टा पड़ रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट भी लोगों के निशाने पर आ गए है। नेताओं की सफाई और तर्कों को लेकर संदेह की दृष्टि से देख रहे हैं। भाजपा के लिए मुश्किल हो रहा है कि वो कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का बचाव करे या फिर स्पीकर ऋतु खंडूड़ी का। यही नहीं लोगों के निशाने पर कई नेता हैं। सोशल मीडिया में लोग इसको।
विधानसभा में उत्तराखंड के लोगों पर की गई टिप्पणी का मामला अब दिल्ली तक भी पहुंच गया है। प्रवासी उत्तराखंडी दो मार्च को इसको लेकर आंदोलन करने वाले हैं। उत्तराखंड में तो हर हर छोटे-बड़े कस्बांे में इसको लेकर आंदोलन हो रहा है और लोगों की नाराजगी लगातार बढ़ रही है।