भाजपा के शंभू पासवान बनें ऋषिकेश नगर निगम के मेयर

भाजपा के शंभू पासवान बनें ऋषिकेश नगर निगम के मेयर
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। ऋषिकेश नगर निगम के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शंभू पासवान मेयर चुने गए। उन्होंने कांटे के मुकाबले में निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर जी को करीब तीन हजार मतों से हराया।

शनिवार देर रात तक चली मतगणना के बाद मेयर पद का परिणाम घोषित किया गया। इसमें भाजपा के प्रत्याशी शंभू पासवान को 23998 मतों के साथ विजयी घोषित किया गया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वि दिनेश चंद्र मास्टर जी को करीब 3000 मतों से हराया। दिनेश चंद्र मास्टर जी को 20980 मत मिले।

इस पद के अन्य प्रत्याशी कांग्रेस के दीपक प्रताप जाटव को 11955 और यूकेडी के महेंद्र सिंह को 758 मत मिले। खास बात ये है कि मेयर पद पर 2548 मत रदद किए गए। 301 लोगों ने नोटा का उपयोग किया।

इसके अलावा अजय दास, अनिल रावत, चेतन चौहान, देवेंद्र प्रजापति, धर्मेश मनचंदा, माधवी गुप्ता, लव कंबोज, किरण यादव, हर्षवर्धन, दिनेश रावत, मुस्कान, पायल बिष्ट, प्रियंका, पूजा नौटियाल, राजेश कोठियाल, सतवीर भंडारी, संध्या बिष्ट, रूमा देवी, राम कुमार संगर, राजेश कुमार, सत्य कपरूवाण, सोनू प्रभाकर, सुनीता भारद्वाज, ज्योति पासवान, रेहा ध्यानी, रीना शर्मा, आशु, तनु तेवतिया, वीरेंद्र, वीरपाल, संजय बिष्ट, विनोद नाथ, सरोजनी थपलियाल, पुष्कर बंगवाल, राजेंद्र बिष्ट, सुरेंद्र सिंह नेगी,सिमरन उप्पल, मेघा जाटव, भगवान सिंह, अभिनव मलिक विभिन्न वार्डों से पार्षद चुने गए।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *