निकाय चुनावः निर्दलीय दिखा रहे भाजपा को दिन में तारे
2027 की गडर होगी कठिन
तीर्थ चेतना न्यूज
देहरादून। राज्य के नगर निगम/ नगर पालिका/ नगर पंचायत के हो रहे मेयर/ अध्यक्ष, पार्षद/ सभासद के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों ने विश्व की सबसे बड़ी भाजपा को दिने में तारे दिखा दिए हैं। चप्पा- चप्पा का नारा बेअसर हो गया है। और 2027 की डगर अभी से कठिन दिखने लगी है।
हर स्तर के चुनाव में लगातार जीत अब भाजपा के लिए कनक-कनक सी होने लगी है। कम से कम इन दिनों चल रहे नगर निकाय चुनाव में ऐसा ही कुछ दिख रहा है। तीन नगर निगमों में भाजपा विधायक/मंत्रियों की जिद से बुरी तरह से फंस गई है। तमाम प्रयत्नों के बावजूद भाजपा का टेंपों नहीं बन पा रहा है।
ऋषिकेश नगर निगम चुनाव में तो भाजपा के लिए स्थिति विकट हो गई है। लोगों की नाराजगी के कई मुंह खुल चुके हैं। पूर्व मेयर अनिता ममगाईं को राजनीतिक रूप से ठिकाने लगाने के लिए किया गया खेल यहां भाजपा के गले पड़ गया है। इसको लेकर पब्लिक डोमेन में कई प्रकार की बातें हो रही हैं। इस खेल से भाजपा पर बड़ा आरोप फ्रेम हो गया है।
इसको लेकर पार्टी के नेताओं द्वारा दी जा रही सफाई तो और बचकाने राजनीति जैसी है। ये नाराजगी विधानसभा के चुनाव में गुणित तरीके से सामने आएगी। बहरहाल,ऐसा ही दर्जनों नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में भी देखा जा सकता है।
निर्दलीयों ने भाजपा को दिन में ही तारे दिखाने शुरू कर दिए हैं। ऐसा भाजपा के विधायकों, मंत्रियों की जिद की वजह से हो रहा है। मंत्रियों के सम्मुख भाजपा संगठन के नतमस्तक होने से बात और बिगड़ गई। 2027 के विधानसभा चुनाव में भी इसका असर दिखेगा। डगर अभी से कठिन होती दिख रही है।