मुनिकीरेती ढालवालाः भाजपा की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी बीना जोशी के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

मुनिकीरेती ढालवालाः भाजपा की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी बीना जोशी के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

मुनिकीरेती। मुनिकीरेती ढालवाला नगर पालिका परिषद के चुनाव में भाजपा की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी बीना उनियाल जोशी के चुनाव कार्यालय में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल ने उदघाटन किया।

रविवार को कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल ने पार्टी की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी बीना जोशी के कार्यालय का उदघाटन किया। इस मौके पर उन्होंने नगर के चहुंमुखी विकास के लिए भाजपा के अध्यक्ष और सभासद पद के प्रत्याशियों को जीताने की अपील की।

अध्यक्ष पद की प्रत्याशी बीना उनियाल जोशी ने कहा कि भाजपा विकास का पर्याय है। यही वजह है कि आम जन हर समय भाजपा के साथ खड़ा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि क्षेत्र के विकास के लिए निकाय चुनाव में भाजपा को जीताएं।

इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, योगेश राणा और सभी 11 वार्डों से भाजपा के सभासद पद के प्रत्याशी मौजूद रहे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *