भाजपा की नगर निगम ऋषिकेश में विधानसभा जैसा प्रयोग करने की चर्चा
मेयर पद पर जागर सम्राट प्रीतम बरतवाण के नाम की चर्चा
तीर्थ चेतना न्यूज
ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश की राजनीतिक में एक नया प्रयोग करने की चर्चा है। चर्चा है कि पार्टी मेयर पद पद जागर सम्राट एवं पदमश्री प्रीतम बरतवाण को प्रत्याशी बना सकती है।
2007 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ऋषिकेश में ऐसा ही कुछ प्रयोग किया था। ये प्रयोग भाजपा को खूब फब रहा है। अब ऐसा ही प्रयोग नगर निकाय में करने की चर्चा है। शुक्रवार दोपहर तक सोशल मीडिया में संकेतों में ये बात होने लगी। हालांकि भाजपा के किसी सक्षम नेता ने इसकी पुष्टि नहीं की।
चर्चा है कि भाजपा मेयर पद पर जागर सम्राट एवं पदमश्री प्रीतम बरतवाण को चुनाव मैदान में उतार सकती है। इसको लेकर जितने मुंह उतनी बातें भी हो रही हैं।