स्वर्गाश्रम नगर पंचायत में कांग्रेस की बिंदिया अग्रवाल बनीं अध्यक्ष

स्वर्गाश्रम नगर पंचायत में कांग्रेस की बिंदिया अग्रवाल बनीं अध्यक्ष
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। तीर्थनगरी की स्वर्गाश्रम-जौंक नगर निकाय के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की बिंदिया अध्यक्ष चुनाव जीत गई। उन्होंने सीधे मुकाबले में भाजपा की हिमानी राणा को 580 मतों से हराया।

स्वर्गाश्रम-जौंक नगर पंचायत के चुनाव में अध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार कांग्रेस जीतने में सफल रही। इस बार महिलाओं के लिए आरक्षित अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने बिंदिया अग्रवाल को चुनाव मैदान में उतारा था। जबकि भाजपा ने हिमानी राणा को। शनिवार को आए चुनाव नतीजों मंे कांग्रेस की ंिबंदिया अग्रवाल अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हई।

उन्हांेने सीधे मुकाबे में भाजपा की हिमानी राणा को 580 मतों से हराया। ंिबंदिया को को 1910 और हिमानी को 1330 मत मिले। नगर के चार वार्डों में तीन पर भाजपा के प्रत्याशियों ने शानदार जीत हासिल की। एक पर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई। वार्ड नंबर एक से भाजपा की रेणुका भंडारी, दो से सुरूचि अवस्थी और वार्ड नंबर तीन से जितेंद्र धाकड़ चुनाव जीते। वार्ड नंबर चार से कांग्रेस के मुरलीधर शर्मा विजयी रहे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *