स्वर्गाश्रम को भव्य और दिव्य नगरी बनाएंगे: बिंदिया अग्रवाल

स्वर्गाश्रम को भव्य और दिव्य नगरी बनाएंगे: बिंदिया अग्रवाल
Spread the love

खास बातचीत

स्वर्गाश्रम-जौक नगर पंचायत में चुनावी मैदान सज चुका है। अध्यक्ष पद की कांग्रेस प्रत्याशी बिंदिया अग्रवाल चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने हिंदी न्यूज पोर्टल www- tirthchetna.com के संपादक सुदीप पंचभैया से विभिन्न मुददों पर बातचीत की। बताया कि वो चुनाव जीतने के बाद स्वर्गाश्रम को भव्य और दिव्य नगरी बनाएंगी। पेश  उनसे बातचीत के मुख्य अंश। बातचीत को आप हिन्दी सप्ताहिक तीर्थ चेतना और तीर्थ चेतना के यूटयूब चैनल पर भी देख सकते हैं।

सवाल-आप अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रही हैं। शहर के लिए क्या हैं आपके पास योजनाएं।

जवाब- जय मॉ गंगे। स्वर्गाश्रम को भव्य और दिव्य नगर बनाने के प्रयास होंगे। मौजूदा समय में नगर विकास के पायदान पर जहां खड़ा है उसे आगे बढ़ाया जाएगा।

सवाल- आप महिला हैं, महिलाआंे की आप से खास अपेक्षाएं होंगी।

जवाब- जी बिलकुल। महिलाओं को आर्थिक तौर पर स्वावलंगी बनाने की का प्रयास करेंगी। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के साथ नगर पंचायत के माध्यम से साम्य बनाया जाएगा।

सवाल- स्वर्गाश्रम में फलोटिंग पापुलेशन बड़ी चुनौती है।

जवाब- चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा में भीड़ बढ़ती है। इसका समाधान निकाला जाएगा। ताकि भीड़ अच्छे से मैनेज हो। नगर तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों के वार्मवेलकम के लिए हमेशा प्रयासरत रहेगा।

सवाल- पिछले पांच साल आपके परिवार के ही माधाव अग्रवाल अध्यक्ष रहे। उनका काम अच्छा रहा। उनसे अच्छा काम कैसे करेंगी।

जवाब- जी हां, माधव अग्रवाल जी ने शहर के लिए 24 घटे काम किया। मै उनके अनुभवों का लाभ उठाएंगी। नगर के तमाम बड़ों और अनुभवी लोगों के आशीर्वाद से टीम वर्क के तहत काम करूंगी।

सवाल- आप साइंस ग्रेजुएट हैं, पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्रीधारी हैं। आपकी शैक्षिक पृष्ठभूमि का लाभ नगर को कैसे मिलेगा।

जवाब- मै अपनी शिक्षा का उपयोग नगर के सर्वांगीण विकास में करूंगी। मुझे लगता है कि मै व्यवस्था को अच्छे से समझ सकुंगी।

सवाल- अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में बताएं

जवाब- ऋषिकेश की बेटी हूं और स्वर्गाश्रम की बहू हूं। स्कूल से लेकर कॉलेज तक की शिक्षा ऋषिकेश में हुई। गंगा के तट की हूं और मुझे गर्व है।

Tirth Chetna

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *