ऋषिकेश और मुनिकीरेती में जयंती पर याद किए गए भारत रत्न पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी

ऋषिकेश और मुनिकीरेती में जयंती पर याद किए गए भारत रत्न पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश/ मुनिकीरेती। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को को जयंती याद किया गया। इस मौके पर आयोजित विचार गोष्ठी में देश की बेहतरी के लिए उनके कार्यकाल में हुए कार्यों को याद किया गया।

मंगलवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में स्व. राजीव गांधी को उनकी जयंती पर याद किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत भारत रत्न स्व. गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली देने के साथ हुई।

इस मौके पर 22 अगस्त को ईडी कार्यालय पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर रणनीति बनाई गई। पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत एवं जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि देश भर के साथ देहरादून में भी भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार द्वारा विपक्षी दल के नेताओं के खिलाफ केन्द्रीय जांच ऐजेंसियों (ईडी, सीबीआई, आइटी, आदि) का लगातार दुरूपयोग किया जा रहा है।

विपक्षी दल के नेताओं के खिलाफ केन्द्रीय जांच ऐजेंसियों के दुरूपयोग एवं अपने सहयोगी पूंजीपतियों को मोदी सरकार द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है केंद्रीय की समस्त जांच एजेंसियां केंद्र की भाजपा सरकार की चंदा उगाही की एक मशीन भर बन के रह गयी है।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष राकेश सिँह एडवोकेट, दीप शर्मा, संजय गुप्ता, मनीष शर्मा, राकेश अग्रवाल, ललित मोहन मिश्रा, ऋषि सिंघल, मधु मिश्रा, परमेश्वर राजभर, विजेंद्र गौड़, संजय भारद्वाज, हिमांशु जाटव, हीरामन राजभर, रुकम पोखरियाल, प्रवीण गर्ग, राजेश शाह, राजेन्द्र कोठारी, हरी सिंह नेगी, विनोद रतूडी, विक्रम भण्डारी,भारत शर्मा, जगत सिंह नेगी, विजय लक्ष्मी शर्मा, मधु जोशी सरोजनी थपलियाल, रेनू नेगी, ममता रमोला, गौरव कुमार,ओम सिंह पँवार,अशोक शर्मा, संजय शर्मा, हिमांशु कश्यप, मानव रावत, गौरव जोशी, आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

मुनिकीरेती। जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग द्वारा युग पुरुष, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर विचार गोष्ठी एवं पंचायत महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे उन्होंने पंचायतों को सशक्त करने के लिए पंचायतों को वित्तीय ताकत दी, देश को सुदृढ़ करने के लिए सूचना क्रांति लाकर उन्होंने देश को सशक्त बनाने का काम किया।

आज पूरे विश्व में सूचना क्रांति के क्षेत्र में हमारा देश पहले स्थान पर आता है। राजीव गांधी द्वारा देश को सशक्त बनाने के लिए किए गए कार्यों के लिए देश हमेशा याद रखेगा। जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर आज ढालवाला में कांग्रेस जनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। युग पुरुष राजीव गांधी ने अपने छोटे से कार्यकाल में जो विकास कर इतिहास रचा वह देश के स्वर्णिम इतिहास में दर्ज है।

महिला जिला अध्यक्ष सुमन नैथानी ने कहा कि पंचायती राज सशक्तिकरण के सूत्रधार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर आज पंचायतों में अपनी अहम भूमिका निभाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर दिनेश व्यास प्रदीप राणा भास्कर गैरोला जगमोहन भंडारी दिनेश भट्ट दिनेश सकलानी सुनील आर्य सचिन सेलवान अनिल रावत अभिषेक भट्ट प्रमिला बिजल्वाण सरस्वती जोशी वंदना नेगी उर्मिला राणा अजय रमोला विनोद सकलानी साहित कई कांग्रेस उपस्थित है।

Tirth Chetna

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *