भगवती काला बनें मुनिकीरेती भाजपा मंडल अध्यक्ष

तीर्थ चेतना न्यूज
मुनिकीरेती। भाजपा के युवा भगवती काला पार्टी के मुनिकीरेती मंडल के नए अध्यक्ष होंगे। पार्टी ने इस पद हेतु उनके नाम की घोषणा की है। अच्छे संगठन कार्यकर्ता काला की ताजपोशी से पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
भाजपा ने टिहरी जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों के 13 मंडलों में अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी। मुनिकीरेती में भगवती काला को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। भगवती काला इससे पूर्व मुनिकीरेती मंडल में उपाध्यक्ष और महामंत्री का दायित्व संभाल चुके हैं। अच्छे संगठन कार्यकर्ता और सबको साथ लेकर चलने वाले काला की मंडल अध्यक्ष पद पर ताजपोशी से पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता में उत्साह का माहौल है।
भाजपा के मंडल अध्यक्ष भगवती काला हिन्दी न्यूज पोर्टल www.tirthchetna.com से बातचीत में कहा कि पार्टी ने जो दायित्व उन्हें सौंपा है उस पर खरे उतरेंगे।
उन्होंने कहा संगठन की मजबूती के साथ ही केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। कहा कि पार्टी के वरिष्ठों के अनुभव और युवाओं के जोश के साथ मुनिकीरेती मंडल में पार्टी को और मजबूत किया जाएगा।