मुनिकीरेतीः भाजपा की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी बीना जोशी ने किया नामांकन
तीर्थ चेतना न्यूज
नरेंद्रनगर। मुनिकीरेती नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी बीना जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया।
सोमवार को कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल, नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, मंडी समिति के अध्यक्ष विनोद कुकरेती, योगेश राणा, सूर्यंचंद्र सिंह चौहान आदि की मौजूदगी में बीना जोशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। नामांकन के बाद भाजपा की अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बीना जोशी ने कहा कि नगर में अभी तक हुए विकास कार्यों को और आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास का पर्याय है और भाजपा ही विकास कर सकती है।