बदरीनाथ विधानसभा उपचुनावः आठवें चरण के बाद कांग्रेस प्रत्याशी तीन हजार से अधिक मतों से आगे
तीर्थ चेतना न्यूज
गोपेश्वर। बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के आठवें राउंड के बाद कांग्रेस के प्रत्याशी लखपत बुटोला भाजपा के प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी पर तीन हजार से अधिक की बढ़त बनाए हुए हैं।
शनिवार साढ़े आठ बजे शुरू हुई मतगणना के पहले राउंड से कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला ने बढ़त बनानी शुरू कर दी थी। आठवें राउंड तक बढ़त 3396 मत पहुंच गई थी। जानकार इसे निर्णायब बढ़त बता रहे हैं। हालांकि अभी पांच-छह राउंड की मतगणना होना शेष हैं।
मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में भी कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुददीन बढ़त बनाए हुए हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी कई चरणों की मतगणना के बाद तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।