कार्यकर्ताओं के मन में आज भी जिंदा है पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयीः अनिता ममगाईं
तीर्थ चेतना न्यूज
ऋषिकेश। नि. मेयर अनिता ममगाईं ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर याद किया। कहा कि वो आज भी कार्यकर्ताओं के मन में जिंदा हैं।
बुधवार को भाजपा कार्यालय में भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस मौके पर ऋषिकेश की नि. मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं ने कहा कि अटल जी उत्तराखण्ड राज्य के प्रणेता रहे हैं।
उन्होंने न केवल उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण किया बल्कि राज्य विकास के लिए आधार भी तैयार किया। आपका साहसिक नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगा।उनके चाहने वाले न केवल सत्ता पक्ष बल्कि बिपक्ष में भी मौजूद थे। वे देश भक्त और सिद्धान्तवादी थे।
उन्होंने पार्टी को सींचा और आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर हमारे सामने है।अटल जी सदैव भाजपा के हर कार्यकर्ता के मन में रहेंगे।