आर्यन ग्रुप ने मनाया 21 वां स्थापना दिवस, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

आर्यन ग्रुप ने मनाया 21 वां स्थापना दिवस, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋ​षिकेश। छात्र संगठन आर्यन ग्रुप ने 21वां स्थापना दिवस पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधा रोपण पर जोर दिया गया।

गुरूवार को को छात्र संगठन आर्यन ग्रुप से जुडे कार्यकर्ता श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के ऋषिकेश परिसर में एकत्रित हुए और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ संगठन को 21 वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने परिसर में फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया।

साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ भारत के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संगठन कार्यकर्ताओं अन्य छात्र-छात्राओं व स्थानीय नागरिकों को अ​धिक से अ​धिक पौधरोपण के लिए प्रेरित भी किया।

इस मौके पर लक्ष्मण बिष्ट, शैलेश बर्थवाल, ललित शर्मा, दीपक वर्मा, नगर अध्यक्ष जय भारद्वाज, महासचिव यश राजपूत, राघवेंद्र मिश्रा, माधवेंद्र मिश्रा, भूमिका, प्रतिमा, राजेश राजपूत,प्रियांशु नेगी, अभिषेक राजभर, सार्थक शर्मा, कशिश,कंचन,शिवानी दिवाकर ,खुशी ,इशू,आदि छात्र/छात्राएं मौजूद रहे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *