छात्र संगठन अभाविप ने फूंका भाजपा के जिलाध्यक्ष का पुतला

छात्र संगठन अभाविप ने फूंका भाजपा के जिलाध्यक्ष का पुतला
Spread the love

कॉलेजों की मांग को लेकर संगठन के आंदोलन पर गैरजरूरी टिप्पणी का आरोप

तीर्थ चेतना न्यूज

गैरसैंण। छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भाजपा के चमोली जिलाध्यक्ष का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि संगठन के द्वारा कॉलेजों के विभिन्न मांगों को लेकर किए जा रहे आंदोलन को लेकर भाजपा के जिलाध्यक्ष ने अनर्गल टिप्पणी की।

उल्लेखनीय है कि गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, कर्णप्रयाग की विभिन्न मांगों को लेकर छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आंदोलनरत है। गत दिनों संगठनों के पदाधिकारियों ने गवर्नमेंट पीजी कॉलेज गैरसैंण में भी आंदोलन शुरू किया। अभाविप के कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान सरकार और संगठन उनके आंदोलन की सुध लेंगे। मगर, ऐसा नहीं हुआ।

संगठन का आरोप है कि भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश मैखरी संगठन की मांग और आंदोलन को ड्रामा बता रहे हैं। संगठन ने इसे छात्रों को दबाने का उपक्रम बताया। इससे नाराज अभाविप कार्यकर्ताओं ने कर्णप्रयाग, गैरसैंण, देवाल और थराली में भाजपा के जिलाध्यक्ष का पुतला फूंका।

गैरसैंण में पुतला फूंकने वालों में छात्र प्रमुख बद्री प्रकाश , कॉलेज इकाई मंत्री दर्शन सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अभाविप के विभाग संगठन मंत्री शिवम पांडे ने माना कि छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आंदोलन पर जिलाध्यक्ष द्वारा की गई टिप्पणी से नाराज कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला फूंका।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *