आस्था पथ पथ पर गिरे मलबे को तत्काल हटाएंः शंभू पासवान

तीर्थ चेतना न्यूज
ऋषिकेश। नगर निगम के मेयर शंभू पासवान ने आस्था पथ पर लंबे समय से गिरे मलबे को तत्काल हटाने और आस्थ पथ को चाक चौबंद बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
उल्लेखनीय है कि आस्था पथ पर कई स्थानों पर मलबा बिखरा पड़ा है। इससे आस्था पथ की सुंदरता प्रभावित हो रही है। मंगलवार को मेयर शंभू पासवान ने अधिकारियों के साथ आस्था पथ का निरीक्षण किया। उन्होंने आस्था पथ पर पसरे मलबे को तत्काल हटाने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं निगम अधिकारियों को निर्देश दिए।
इसके अलावा आस्था पथ पर प्रकाश और साफ सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम के अधिकारियों को बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतने के निर्देश दिए निरीक्षण में नगर निगम के अधिकारी, शिवकुमार गौतम,देवदत्त शर्मा, दीपक बिष्ट, दिनेश सती, सुजीत यादव आदि मौजूद रहे।