मुनिकीरेती पुलिस ने किया अमीन हत्याकांड का खुलासा
नेपाली युवक ने किया राजस्व कर्मी की हत्या
तीर्थ चेतना न्यूज
मुनिकीरेती। राजस्व विभाग में अमीन पद पर तैनात कमलेश्वर भटट की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एक नेपाली युवक ने हत्या को अंजाम दिया।
पूरी तरहस ब्लाइंड इस मर्डर केस को टिहरी के एसएसएस आयुष अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस ने 72 घंटे में ही खोल दिया। देहरादून और टिहरी जिले को बांटने वाली चंद्रभागा नदी में 16 अप्रैल को नरेंद्रनगर तहसील में अमीन पद पर तैनात ढालवाला निवासी कलेश्वर भटट का शव मिला था।
लहूलुहान अवस्था में मिले शव को देखकर पहले दिन ही लग रहा था कि मामला हत्या का है। मगर, पुलिस के हाथ खाली थी। कुछ भी सुराग नहीं लग पा रहा था। एसएसपी आयुष अग्रवाल ने जिले के बेस्ट पुलिस अधिकारियों को इस मामले में लगाया।
कुछ ही घंटों में पुलिस को कुछ संकेत मिलने लगे। संबंधित क्षेत्र के 75 सीसी कैमरों को खंगाला गया। सूत्र ने इस संकेत दिए कि मृतक किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ दिखा। 19 अप्रैल को पुलिस को मामले को खास लिंक मिल गया। पुलिस ने समय गंवाने बगैर नेपाली निवासी 19 वर्षीय युवक विकास को हिरासत में ले लिया।
रविवार को एसएसपी आयुष अग्रवाल ने मीडिया के सम्मुख पूरे प्रकरण को रखा। बताया कि विकास मृतक के घर के पास ही अपने रिश्तेदार के साथ किराए पर रहता था। पूछताछ में विकास ने बताया कि मृतक ने उसे शराब पिलाई इसी दौरान कहासुनी पर गुस्से में उसने पत्थर से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस के सख्त पहरे के कारण विकास ढालवाला से बाहर नहीं पाया। वो नेपाल भागने की फिराक में था। एसएसपी ने पुलिस टीम को 20 हजार का पुरस्कार देने का ऐलान किया। बहरहाल, मामले का 72 घंटे में खुलासा करने पर पालिकाध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण, सभासदों और तमाम सामाजिक संगठनों ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर कोतवाली प्रदीप चौहान समेत इस मामले को खोलने वाले पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
पुलिस टीम में सीओ सुरेंद्र भंडारी, एसएचओ प्रदीप चौहान, एसएसआई योगेश चंद्र पांडे, एसओ नरेंद्रनगर गोपाल दत्त भटट, एसआई प्रदीप रावत, आशीष शर्मा, मनोज ममगाईं, नवल गुप्ता, हेड कां प्रवीण नेगी, कुलदीप, सुनील सैनी, सुरेश रमोला, कपिल देव, कानि देवराज सिंह, सीआईयू टीम से ओम कांत भूषण, दिलवर नेगी, सुंदर, विकास सैनी, रविंद्र, नजाकत शामिल रहे।


