गवर्नमेंट पीजी कॉलेज नागनाथ पोखरी में जयंती पर याद किए गए हिमवंत कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल

गवर्नमेंट पीजी कॉलेज नागनाथ पोखरी में जयंती पर याद किए गए हिमवंत कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

गोपेश्वर। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, नागनाथ पोखरी में हिमवंत कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल को उनकी जयंती पर याद किया गया। इस मौके पर प्राध्यापकों ने उनकी साहित्य यात्रा पर प्रकाश डाला।

हिमवंत कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य कॉलेज के हिंदी विभाग के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम का प्रिंसिपल प्रो. पंकज पंत ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि और छाया चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया।

इस मौके पर हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ नंदकिशोर चमोला द्वारा मंचासीन प्राचार्य महोदय एवं सभा में बैठे समस्त अध्यापकों एवं कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उन्होंने चंद्र कुवंर के जीवन एवं साहित्य की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

डॉ कीर्ति गिल ने चंद्र कुंवर बर्त्वाल के साहित्य में “दुख एवं पीड़ा“, डॉ प्रियंका भट्ट ने चंद्र कुंवर बर्त्वाल के काव्य में “प्रकृति चेतना“, डॉ अंजना ने चंद्र कुमार बर्त्वाल के काव्य में “बिंब विधान“ विषय पर विस्तार से व्याख्यान दिया। डॉ एस के जुयाल ने चंद्र कुंवर बर्त्वाल की साहित्यिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें चंद्र कुमार बर्त्वाल के साहित्य संरक्षण करने पर जोर दिया।

प्रिंसिपल प्रो. पंकज पंत ने चंद्र कुंवर बर्त्वाल के साहित्यिक जीवन एवं उनकी कविताओं में दृष्ट्यमान दुख, पीड़ा इत्यादि का वर्णन करते हुए कहा कि नागनाथ स्थित इंटर कॉलेज के तत्कालीन छात्रावास एवं विद्यालय को संग्रहालय बनाया जाना चाहिए।जिससे चंद्र कुमार बर्त्वाल के जीवन एवं कृतित्व को अक्षुण्व रखा जा सकेगा।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ नंदकिशोर चमोला द्वारा किया गया।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *