गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज नैनीडांडा के छात्र/छात्राओं को दी गई पीएमआईएस की जानकारी

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज नैनीडांडा के छात्र/छात्राओं को दी गई पीएमआईएस की जानकारी

तीर्थ चेतना न्यूज

नैनीडांडा। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, नैनीडांडा, में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत बी०ए०/ बी० कॉम० एवं बी० एससी० के समस्त तथा उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं की काउंसिलिंग करते हुए पंजीकरण से संबंधित जानकारी प्रदान करायी गयी।

मंगलवार को गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, नैनीडांडा मेंआयोजित इस कार्यक्रम के अन्तर्गत पीएमआईएस की नोडल अधिकारी डॉ० मंजूलता यादव द्वारा छात्र/छात्राओं को प्रधानमंत्री इटर्नशिप योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी।

डॉ० यादव द्वारा बताया गया कि 18 से 25 आयु वर्ग के आध्ययनरत / उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं को 6-9 माह तक प्रतिष्ठित कंपनियों में रू० 9.000 प्रतिमाह की दर से इंटर्नशिप प्रदान की जाएगी, जिसके लिए पंजीकरण कराना आवश्यक है।

वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ० धीरेन्द्र सिंह द्वारा भी इस योजना से सम्बन्धित छात्र/छात्राओं से चर्चा की गयी। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर इन्दु तिवारी द्वारा छात्र/छात्राओं को इस योजना के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा यह भी बताया गया कि छात्र/छात्राओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, जिसका लाभ लेते हुए वे अपने भविष्य और व्यक्तिगत विकास को संवार सकते हैं।

यह योजना कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित एक महत्त्वकांक्षी पहल है जो कि छात्र/छात्राओं के सशक्तिकरण के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण/शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र/छात्रायें उपस्थित रहे तथा डॉ० मंजूलता यादव, नोडल अधिकारी द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *