पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल में एक पेड़ मॉ के नाम कार्यक्रम

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल में एक पेड़ मॉ के नाम कार्यक्रम

तीर्थ चेतना न्यूज

पौखाल। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में एक पेड़ मॉ के नाम कार्यक्रम के तहत शिक्षक और नन्हें छात्र/छात्राओं ने स्कूल परिसर में पौधे रोपे।

मंगलवार को इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के तत्वावधान में आज पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पौखाल टिहरी गढ़वाल में अध्यापकों एवं विद्यार्थियों द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्र -छात्राओं ने अपनी-अपनी माँ के सम्मान में एक-एक पौधा रोपित किया।

रोपे गए पौधों में हर्बल तथा फलदार वृक्षों का चयन किया गया, जिससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आने वाले समय में विद्यालय परिसर हरियाली और उपयोगिता से समृद्ध होगा। उक्त कार्यक्रम में प्राचार्य एम.के. सिंह ने छात्र/छात्राओं को पौधा रोपण के महत्व के बारे में बताया साथ ही उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेेरित किया।

उपप्राचार्य मोहित चौहान द्वारा पर्यावरण में पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डाला गया। संपूर्ण कार्यक्रम का संयोजन पी के पूनिया के मार्गदर्शन में हुआ । इस मौके पर सत्येंद्र सैनी, डीएस रावत, उदित कुमार, मनीष कुमार, रामकेश, केके यादव, साधना सिंह, अर्चना सिंह,प्रिया कौशिक आदि मौजूद रहे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *