धूमधाम से मनाया गया पीएम श्री जीपीएस शीशमझाड़ी का वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया गया पीएम श्री जीपीएस शीशमझाड़ी का वार्षिकोत्सव

छात्र/छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर हो फोकसः नीलम बिजल्वाण


संसाधनों का हो बेहतर उपयोगः दीप्ति


तीर्थ चेतना न्यूज

मुनिकीरेती। पीएम श्री राजकीय प्राथमिक विद्यालय शीशमझाड़ी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नन्हें छात्र/छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से हर किसी का मन मोहा।

गुरूवार को नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण, खंड शिक्षाधिकारी दीप्ति और स्वामी नारायण आश्रम के सुनील भगत ने दीप प्रज्जवलित कर स्कूल के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना, स्वागत गान के बाद नन्हें छात्र/छात्राओं ने एक के बाद एक संदेशपरक प्रस्तुतियों से हर किसी का मन मोह लिया। अभिभावकों और अतिथियों ने छात्र/छात्राओं की खूब हौसलाफजाई की।

इस मौके पर मुख्य अतिथि नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण ने स्कूल के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जरूरत नन्हें छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर फोकस करने की है। ताकि छात्राएं प्रतिस्पर्द्धा के इस दौर में स्वयं को फोकस कर सकें।

विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि पीएम श्री स्कूलों को संसाधनों से लेस किया गया है। संसाधनों का बेहतर उपयोग होना चाहिए। छात्र को इसका लाभ मिलना चाहिए और उनकी शैक्षिक प्रगति में इसकी झलक देखने को मिलनी चाहिए।

स्वामी नारायण आश्रम के सुनील भगत ने छात्र/छात्राओं की योग और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की। स्कूल के प्रधानाध्याप कीर्ति नेगी ने वर्ष भर की आख्या प्रस्तुत की। जीपीएम शीशमझाड़ी के पीएम श्री स्कूल के रूप में अभिचिन्हित होने के बाद आए बदलावों को रेखांकित किया। कहा कि बेहतर परिणा के लिए सभी शिक्षक / शिक्षिकाएं टीम वर्क के तहत काम कर रहे हैं।

कार्यक्रम का संचालन डा. सुशील बडोनी और राम कृष्ण पोखरियाल ने किया। इस मौके पर स्कूल की शिक्षिका लता जोशी, दीपक लिंगवाल, उषा पांडे, ज्योति रावत संगीता रावत, अनिता बहुगुणा, दिव्य त्रिवेदी, रेखा असवाल, सुनीता पाल, जीएमपीएस की प्रधानाध्यापिका पुनीता झल्डियाल, विनोद बिजल्वाण, धनंजय रावत, अनुपमा बडोला, रजनी ममगाईं, अलोक गौतम आदि मौजूद रहे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *