पीएम श्री राजकीय प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मणझूला का समर कैंप संपन्न

पीएम श्री राजकीय प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मणझूला का समर कैंप संपन्न

नन्हें छात्र/छात्राओं ने साझा किए अनुभव

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋशिकेश। पीएम श्री राजकीय प्राथमिक विद्यालय, लक्ष्मणझूला का पांच दिवसीय समर कैंप संपन्न हो गया। इस मौके पर नन्हंे छात्र/छात्राओं ने समर कैंप के अनुभव साझा किए।

पीएम श्री श्री राजकीय प्राथमिक विद्यालय, लक्ष्मणझूला का पांच दिवसीय समर कैंप शनिवार को नन्हें छात्र/छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हो गया। इस मौके खंड शिक्षा अधिकारी केएस टोलिया ने कहा कि समर कैंप के माध्यम से छात्र/छात्राओं को किताबों से इतर सीखने को मिला।

उन्होंने पांच दिवसीय समर कैंप में छात्र/छात्राओं को कराए गई शैक्षिक गतिविधियों के बारे में जाना। प्रधानाध्यापिका श्रीमती लक्ष्मी बड़थ्वाल ने बताया पांच दिवसीय समर कैंप की आख्या प्रस्तुत की।

बताया कि पांच दिनों में छात्र/छात्राओं को गतिविधि आधारित शिक्षण कराया गया। इसमें स्थानीय शिल्प से परिचय, क्राफट, लोकनृत्य, योग आदि गतिविधियां कराई गई। छात्र/छात्राओं ने पांच दिवसीय समर कैंप के अनुभव साझा किए। इस मौके पर नन्हें छात्र/छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

इस मौके पर विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र/छात्राओं को खंड शिक्षाधिकारी ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती लक्ष्मी बड़थ्वाल, आशीष कुकरेती, अमरीश कुमार आदि मौजूद रहे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *